जरुरी जानकारी | विदेशी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यात्रा पैकेज पर टीसीएस कम करने पर विचार करे सरकार : रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार को विभिन्न कदमों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय यात्रा पैकेजों पर टीसीएस (स्रोत पर कर संग्रह) कम करने और विदेशी जहाजों को भारतीय क्षेत्र में परिचालन की अनुमति देने पर विचार करना चाहिए। रविवार को जारी एक रिपोर्ट में यह बात कही गई।

नयी दिल्ली, 30 जुलाई विदेशी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार को विभिन्न कदमों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय यात्रा पैकेजों पर टीसीएस (स्रोत पर कर संग्रह) कम करने और विदेशी जहाजों को भारतीय क्षेत्र में परिचालन की अनुमति देने पर विचार करना चाहिए। रविवार को जारी एक रिपोर्ट में यह बात कही गई।

फिक्की के सहयोग से नांगिया एंडरसन एलएलपी द्वारा तैयार की गई ‘अनलॉक द पोटेंशियल: ए लुक इन आउटबाउंड टूरिज्म’ शीर्षक वाली रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में विदेशी पर्यटन 2023 से 2032 तक 11.4 प्रतिशत की सीएजीआर (चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर) से बढ़ने की संभावना है।

रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय यात्रा एवं पर्यटन उद्योग में वृद्धि आय स्तर बढ़ने और जीवनस्तर बदलने, विविध पर्यटन पेशकश और नियामिकीय सहयोग पर निर्भर करती है।

रिपोर्ट में कुछ उपाय सुझाए गए हैं, जिन्हें सरकार लागू कर सकती है। इनमें टीसीएस को वापस लेना, अन्य देशों के साथ साझेदारी के अवसरों को बढ़ाना, एयरलाइंस के साथ समझौते और विदेशी जहाजों को भारतीय क्षेत्र में परिचालन की अनुमति देना शामिल है।

इसमें कहा गया है कि हालांकि सरकार ने सात लाख रुपये प्रति वर्ष तक राशि वाले विदेशी यात्रा पैकेज पर टीसीएस को पांच प्रतिशत से बढ़ाकर 20 फीसदी करने के प्रस्ताव को वापस ले लिया है। इसके अलावा सात लाख रुपये से अधिक के पैकेज पर कर वृद्धि को अक्टूबर तक टाल दिया गया है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि टीसीएस को घटाकर 2.5 प्रतिशत करने की उद्योग निकायों की मांग पूरी नहीं हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\