देश की खबरें | जी-20 बैठक को लेकर सरकार ने छोटे कारोबारियों से कारोबार बंद रखने को कहा: गोवा कांग्रेस का दावा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा कांग्रेस ने सोमवार को दावा किया कि जी-20 बैठक के मद्देनजर बैठक के मार्ग में पड़ने वाले छोटे दुकानदारों से तीन तक अपनी दुकानों को बंद रखने को कहा गया है जिसके बाद कांग्रेस ने राज्य सरकार से दुकानदारों को इसके कारण होने वाले नुकसान की भरपाई की मांग की।
पणजी, 17 अप्रैल गोवा कांग्रेस ने सोमवार को दावा किया कि जी-20 बैठक के मद्देनजर बैठक के मार्ग में पड़ने वाले छोटे दुकानदारों से तीन तक अपनी दुकानों को बंद रखने को कहा गया है जिसके बाद कांग्रेस ने राज्य सरकार से दुकानदारों को इसके कारण होने वाले नुकसान की भरपाई की मांग की।
'स्वास्थ्य कार्य समूह' (एचडब्ल्यूजी) की तीन दिवसीय जी-20 बैठक सोमवार को पणजी के पास एक रिसॉर्ट में शुरू हुई।
एक पत्रकार सम्मेलन के दौरान कांग्रेस नेता एल्विस गोम्स, महेश म्हाम्ब्रे और पूर्व विधायक लावु मामलेकर ने मांग की कि राज्य सरकार उन सभी व्यवसायों को मुआवजा दे, जिन्हें जी-20 बैठक के चलते जबरन बंद कर दिया गया है।
गोम्स ने सवाल किया कि मोची, नारियल विक्रेताओं और अन्य लोगों को अपनी दुकानें बंद करने के लिए क्यों कहा गया?
कांग्रेस नेता ने पूछा, "हमने सरकार को कैसीनो के विज्ञापन वाले बोर्ड को छुपाते हुए देखा है क्योंकि संभव है कि अधिकारियों को राज्य में जुए की गतिविधियों पर शर्म आती हो, लेकिन साथ ही, क्या सरकार इन छोटे व्यवसायों से भी शर्मिंदा है?"
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने सुरक्षा के नाम पर सड़क पर आम आदमी के रोजी-रोटी के अधिकार का हनन किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)