देश की खबरें | राज्यपाल की पद छोड़ने का प्रस्ताव: शिवसेना (यूबीटी) ने कहा, देर आए दुरुस्त आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने सोमवार को मांग की कि अपना पद छोड़ने की इच्छा व्यक्त कर चुके राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को राष्ट्रपति पद से बर्खास्त करें और उन्हें पद छोड़ने की अनुमति नहीं दें। वहीं शिवसेना (यूबीटी) ने तंज कसते हुए कहा कि ‘देर आए दुरुस्त आए’।

मुंबई, 23 जनवरी कांग्रेस ने सोमवार को मांग की कि अपना पद छोड़ने की इच्छा व्यक्त कर चुके राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को राष्ट्रपति पद से बर्खास्त करें और उन्हें पद छोड़ने की अनुमति नहीं दें। वहीं शिवसेना (यूबीटी) ने तंज कसते हुए कहा कि ‘देर आए दुरुस्त आए’।

महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के घटक दल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने कहा कि यदि कोश्यारी राज्यपाल के पद को केवल राजनीतिक ना समझकर संवैधानिक पद समझते हैं तो उन्हें राष्ट्रपति को लिखना चाहिए कि वे उन्हें सभी तरह की जिम्मेदारियों से मुक्त कर दें।

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने आरोप लगाया कि एमवीए के सत्ता में रहने (नवंबर 2019 से जून 2022) के दौरान कोश्यारी ने ऐसी मानसिकता दिखाई जैसे कि राज्यपाल संवैधानिक व्यवस्था को तोड़ने के लिए थे।

पटोले ने संवाददाताओं से कहा कि राष्ट्रपति को पत्र लिखने की बजाय कोश्यारी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा, जबकि उनके पद का संबंध राष्ट्रपति से है। उन्हें उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि उन्हें उनके पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए।’’

शिवसेना (यूबीटी) नेता और प्रवक्ता अरविंद सावंत ने कहा कि कोश्यारी को उनके संविधान से परे के कृत्यों के लिए दोषमुक्त नहीं किया जा सकता।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के संदर्भ में सावंत ने उस आधार को लेकर सवाल उठाया जिसके तहत राज्यपाल ने गत जून में एक “संविधानेत्तर” मुख्यमंत्री को पद की शपथ दिला दी थी। सावंत ने कहा, “देर आए दुरुस्त आए।”

राकांपा प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने ट्वीट किया, ‘‘ महाराष्ट्र के माननीय राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी जी निश्चित रूप से जानते हैं कि राज्यपाल का पद संवैधानिक पद है न कि राजनीतिक। यदि वह ऐसा मानते हैं, तो वह अपनी सभी तरह की संवैधानिक जिम्मेदारियों से खुद को मुक्त करने के लिए माननीय राष्ट्रपति को लिखते।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\