देश की खबरें | राज्यपाल को निष्पक्ष होना चाहिए : तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष अप्पावु

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष एम अप्पावु ने केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर संबंधों की जरुरत पर बल देते हुए कहा कि किसी राज्य के राज्यपाल को संविधान के अनुसार निष्पक्ष रूप से कार्य करना चाहिए और जब केंद्र सरकार विधेयकों और प्रस्तावों में परिलक्षित राज्य विधानसभा की सामूहिक राय की अवहेलना करती है तो ऐसी स्थिति में टकराव पैदा होता है।

चेन्नई, 14 जून तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष एम अप्पावु ने केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर संबंधों की जरुरत पर बल देते हुए कहा कि किसी राज्य के राज्यपाल को संविधान के अनुसार निष्पक्ष रूप से कार्य करना चाहिए और जब केंद्र सरकार विधेयकों और प्रस्तावों में परिलक्षित राज्य विधानसभा की सामूहिक राय की अवहेलना करती है तो ऐसी स्थिति में टकराव पैदा होता है।

अप्पावु ने कहा, ''संघ और राज्यों के बीच कोई सामंजस्य नहीं होने पर टकराव की संभावना होती है विशेष तौर पर तब जबकि संघ बिना सहमति या परामर्श के राज्य विधानमंडल के विधायी क्षेत्र का उल्लंघन करता है या विधेयकों/प्रस्तावों के जरिये राज्य विधानमंडल द्वारा व्य्क्त की गई सामूहिक राय की अवहेलना करता है।

दिल्ली में पीठासीन अधिकारियों की समिति की एक बैठक को सोमवार को संबोधित करते हुए अप्पावु ने कहा कि अक्सर राष्ट्रीय और स्थानीय मीडिया में बात होती है कि संघ विधेयकों के मामलों में राज्यों की इच्छाओं के खिलाफ जबरदस्ती दबाव बनाता है।

यह बैठक उत्कृष्ट विधानसभा/ विधान परिषद पुरस्कार का चयन करने के लिए दिशानिर्देश तैयार करने के लिए सुझाव देने के लिए आयोजित की गई थी।

उन्होंने कहा कि राज्य के राज्यपाल अपनी न्यायसंगत सिफारिशों के साथ केंद्र को राज्य विधानमंडल की सामूहिक राय से अवगत कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, ''राज्यपाल को संविधान के संदर्भ में राज्य के प्रमुख के रूप में निष्पक्ष रूप से कार्य करना चाहिए। विधानमंडल अपने राज्य के अधिकारों की रक्षा के लिए कितनी सीमा तक लड़ता है, इसे सर्वश्रेष्ठ विधानमंडल के चयन के लिए एक मानदंड के रूप में भी लिया जा सकता है।''

गौरतलब है कि तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने मार्च में केंद्र से राज्यपाल आर एन रवि को वापस बुलाने का आग्रह किया था।

राज्य सरकार और राज्यपाल के बीच नीट परीक्षा मामले को लेकर कई महीनों से गतिरोध बना हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\