देश की खबरें | राज्यपाल परनाइक ने अरुणाचल-असम सीमा विवाद सुलझाने के प्रयासों के लिए हिमंत, खांडू की सराहना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्यपाल केटी परनाइक ने बुधवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के लंबे समय से जारी सीमा विवादों को सुलझाने में सक्रिय प्रयासों के लिए सराहना की।

ईटानगर, 11 जून राज्यपाल केटी परनाइक ने बुधवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के लंबे समय से जारी सीमा विवादों को सुलझाने में सक्रिय प्रयासों के लिए सराहना की।

गुवाहाटी के राजभवन में असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य के साथ बैठक में अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ने कहा कि मौजूदा बातचीत ने गहरे सांस्कृतिक और सामाजिक संबंधों वाले लोगों के बीच सद्भाव को काफी हद तक बढ़ाया है।

उन्होंने अवैध अप्रवास के खिलाफ निरंतर सतर्कता के महत्व पर जोर दिया और इस पर प्रभावी प्रशासनिक कार्रवाई का आह्वान किया।

तेजपुर में एक पूर्व कोर कमांडर के रूप में अपने अनुभव को देखते हुए परनाइक ने सुरक्षा और जनसांख्यिकीय चुनौतियों को रेखांकित किया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, दोनों राज्यपालों ने प्रमुख क्षेत्रीय मामलों पर विचार साझा किये और पूर्वोत्तर के लिए शांति, प्रगति व समृद्धि के लिए अपनी संयुक्त प्रतिबद्धता दोहराई।

परनाइक ने बार-बार होने वाली प्राकृतिक आपदाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए हर वर्ष आने वाली बाढ़ और भूस्खलन से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए टिकाऊ, दीर्घकालिक उपायों की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि बाढ़ और भूस्खलन के परिणामस्वरूप लोगों की मौत होती है तथा आर्थिक कठिनाइयां पैदा होती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड