देश की खबरें | पश्चिम बंगाल के राज्यपाल महीने भर के दार्जिलिंग दौरे के लिए रवाना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ एक नवम्बर से शुरू होने वाले दार्जिलिंग के अपने महीने भर के दौरे के लिए उत्तर बंगाल रवाना हो गए हैं।
कोलकाता, 31 अक्टूबर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ एक नवम्बर से शुरू होने वाले दार्जिलिंग के अपने महीने भर के दौरे के लिए उत्तर बंगाल रवाना हो गए हैं।
धनखड़ ने कहा कि वह लोगों और प्रशासन से जुड़ेंगे और ‘‘लोगों की उम्मीदों को पूरा करने’’ की दिशा में काम करेंगे।
उन्होंने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘उत्तर बंगाल के लोगों के साथ जुड़ने और उनकी उम्मीदों को पूरा करने की दिशा में काम करने के लिए ट्रेन में हूं। इस व्यापक यात्रा, पर्यटन, आर्थिक, शैक्षिक क्षमता का उपयोग करने से लोगों के जीवन में सुधार होगा। लोगों और प्रशासन से जुड़ुंगा।’’
एक अन्य ट्वीट में, राज्यपाल ने कहा कि वह मालदा स्टेशन पर पहुंच गये हैं और भाजपा के मालदा उत्तर से सांसद खगेन मुर्मू के नेतृत्व में स्थानीय लोगों की गर्मजोशी भरी प्रतिक्रिया से अभिभूत है।
यह भी पढ़े | Delhi Weather Update: दिल्ली में 1962 के बाद सबसे ठंडा रहा इस बार का अक्टूबर का महीना.
इससे पूर्व एक बयान में राजभवन ने कहा था कि धनखड़ एक से 30 नवम्बर तक दार्जिलिंग के दौरे पर रहेंगे।
वह रविवार को सिलीगुड़ी में एक संवाददता सम्मेलन को भी संबोधित करने वाले हैं।
राज्यपाल ने बृहस्पतिवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी और ‘‘राज्य के मामलों और स्थिति’’ पर चर्चा की थी।
इस बीच उत्तर बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘धनखड़ कभी भी राज्य के किसी भी हिस्से में जा सकते हैं लेकिन हमें नहीं लगता कि यह एक नियमित यात्रा है। हम इसके उद्देश्य के बारे में आशंकित हैं।’’
भाजपा ने हालांकि राज्यपाल के समर्थन में आते हुए कहा कि धनखड़ को पश्चिम बंगाल के किसी भी हिस्से में राज्य के संवैधानिक प्रमुख के रूप में जाने का अधिकार है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)