देश की खबरें | तेलंगाना की राज्यपाल ने आधिकारिक यात्राओं के दौरान प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर चिंता व्यक्त की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाईं सौंदरराजन ने राज्य के जिलों के दौरे के समय प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर कथित तौर पर अधिकारियों के नहीं आने पर चिंता व्यक्त की है।

हैदराबाद, छह अप्रैल तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाईं सौंदरराजन ने राज्य के जिलों के दौरे के समय प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर कथित तौर पर अधिकारियों के नहीं आने पर चिंता व्यक्त की है।

राज्यपाल ने कहा कि वह इस मामले को तेलंगाना की जनता पर छोड़ती हैं।

उन्होंने कहा कि प्रोटोकॉल के उल्लंघन का मामला किसी व्यक्ति विशेष से नहीं जुड़ा हुआ है बल्कि राज्यपाल के पद का सम्मान किया जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात करने के बाद सौंदरराजन ने दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस मुद्दे को खबर बनाने की कोई जरूरत नहीं है।

तमिलीसाईं ने कहा, ‘‘ राज्य सरकार के कुछ ऐसे निर्णय हो सकते हैं जो राज्यपाल द्वारा स्वीकार नहीं किए जाते हैं। क्या इसका मतलब यह है कि राज्यपाल के पद और कार्यालय का अपमान किया जाना चाहिए? राज्यपाल के प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया जाना चाहिए और राज्यपाल जब किसी दौरे पर जाए तो उस ओर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए? जिलाधिकारी को नहीं आना चाहिए? पुलिस अधीक्षक को नहीं आना चाहिए? क्या ऐसा कोई नियम है? मैं इसे तेलंगाना के लोगों पर छोड़ती हूं।

राज्यपाल के प्रोटोकॉल का कथित उल्लंघन मुलुगु जिले में समक्का-सरक्का आदिवासी उत्सव और यादाद्री में नये लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर उनकी हालिया यात्राओं के दौरान हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\