देश की खबरें | बंगाल के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह के निधन पर शोक जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तमिलनाडु में आठ दिसंबर को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह के निधन पर बुधवार को शोक जताया।

कोलकाता,15 दिसंबर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तमिलनाडु में आठ दिसंबर को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह के निधन पर बुधवार को शोक जताया।

धनखड़ ने कहा कि राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा सदा ही बल को प्रेरित करेगी।

राज्यपाल ने ट्वीट किया, ‘‘वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह के निधन से काफी दुखी हूं...राष्ट्र के प्रति उनकी सराहनीय, अनुकरणीय सेवा कभी नहीं भूली जाएगी और सदा बल को प्रेरित करेगी। उनके परिवार एवं मित्रों के प्रति संवदेना। ’’

ममता ने कहा कि वायु सेना के इस जांबाज योद्धा की अमूल्य सेवा सदा याद रखी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह के निधन के बारे में सुन कर दुखी हूं। समूचा राष्ट्र आपकी अमूल्य सेवा को सदा याद रखेगा। मैं आपके पराक्रम की सराहना करती हूं और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। ’’

ग्रुप कैप्टन सिंह का बुधवार को बेंगलुरु के एक सैन्य अस्पताल में निधन हो गया। वह उस हेलीकॉप्टर हादसे में जीवित बचे एक मात्र व्यक्ति थे, जिसमें प्रमुख रक्ष अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और सशस्त्र बलों के 11 अन्य कर्मियों की मृत्यु हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू