देश की खबरें | झारखंड के पूर्व राज्यपाल सिब्ते रजी के निधन पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने शोक प्रकट किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को राज्य के पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रज़ी के निधन पर शोक प्रकट किया।
रांची, 20 अगस्त झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को राज्य के पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रज़ी के निधन पर शोक प्रकट किया।
राज्यपाल रमेश बैस ने सिब्ते रजी के निधन पर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर उनके परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
मुख्यमंत्री सोरेन ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘दिवंगत सिब्ते रज़ी साहब का एक लंबा राजनीतिक जीवन था। झारखंड के राज्यपाल के तौर पर उनके कार्य को राज्य सदा याद रखेगा। उनका निधन हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है।’’
केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी सिब्ते रजी के निधन पर शोक प्रकट किया है।
सिब्ते रजी 10 दिसंबर 2004 से 25 जुलाई, 2009 तक झारखंड के राज्यपाल रहे थे।
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में पैदा हुए सिब्ते रजी 83 वर्ष के थे और आज लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में उनका निधन हो गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)