देश की खबरें | राज्यपाल बागडे ने ऐतिहासिक हिंदुमलकोट चौकी का निरीक्षण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को गंगानगर स्थित ऐतिहासिक हिंदुमलकोट चौकी और सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने भारत-पाकिस्तान सीमा की इस महत्वपूर्ण चौकी से सरहद क्षेत्र का अवलोकन करते हुए वहां तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों से संवाद भी किया।

जयपुर, 30 अगस्त राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को गंगानगर स्थित ऐतिहासिक हिंदुमलकोट चौकी और सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने भारत-पाकिस्तान सीमा की इस महत्वपूर्ण चौकी से सरहद क्षेत्र का अवलोकन करते हुए वहां तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों से संवाद भी किया।

आधिकारिक बयान के अनुसार, बागडे ने विपरीत परिस्थितियों में भी रात-दिन देश की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता और समर्पण के लिए जवानों की सराहना की।

बागडे ने हिंदुमलकोट चौकी पर तैनात जवानों से संवाद करते हुए सीमा की चौकसी से जुड़ी चुनौतियों और अन्य रक्षा मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने जवानों में जोश जगाते हुए उनके जज्बे और हौसले की सराहना करते हुए कहा, ‘‘आप सभी केवल देश के सुरक्षा प्रहरी ही नहीं, बल्कि राष्ट्र की अखंडता और एकता के प्रतीक हैं।’’

राज्यपाल ने बीएसएफ के जवानों द्वारा चौकी पर किए गए सौंदर्यीकरण कार्य, ‘हेरिटेज वॉल’ और हरे-भरे परिसर के कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने वहां युद्ध संबंधी संग्रहालय (वार म्यूजियम) भी देखा।

उन्होंने हिंदुमलकोट गांव के प्राचीन अवशेषों और ऐतिहासिक महत्व से जुड़ी इमारतों को देखा। उन्हें बताया गया कि विभाजन से पहले यह क्षेत्र बड़ा व्यापारिक केंद्र था।

बागडे ने बाद में वहां पर आंतरिक सुरक्षा समन्वय बैठक भी बुलाई। उन्होंने इस दौरान हिंदुमलकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत पकड़े जाने वाले मादक पदार्थों और अवैध हथियारों की चर्चा करते हुए कहा कि देश की सीमाओं पर चौकसी जितनी जरूरी है, उतना ही आवश्यक यह है कि हमारे यहां आंतरिक सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने वाली हरकतों को रोका जाए।

उन्होंने जोर देकर कहा कि बीएसएफ और पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से सीमा पार से ड्रोन द्वारा हेरोइन और अन्य चीजों को भेजने से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखे। राज्यपाल ने कहा कि सुरक्षाकर्मी स्थानीय लोगों से सतत संपर्क में रहते हुए आंतरिक सुरक्षा के लिहाज से बाधक चीजों के प्रति सजग सजग रहें।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू