देश की खबरें | राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर जताया शोक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 27 सितंबर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है

राज्यपाल आनंदीबेन ने रविवार को जारी अपने शोक संदेश में पूर्व केंद्रीय वित्त एवं रक्षा मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर दुख जताया और शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update: कोरोना महामारी से बचाव के लिए तमिलनाडु से लेकर दिल्ली और पंजाब तक जवानों को दिया जा रहा है इम्युनिटी बूस्टर.

राज्यपाल ने कहा कि जसवंत सिंह का प्रेरणादाई व्यक्तित्व चिरस्मरणीय रहेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़े | Delhi: पुलिस ने 160 किलो जब्त किया गांजा बेचा, रिकॉर्ड में दिखाया सिर्फ 1 किलो, 4 सस्पेंड.

उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस आघात को सहने की क्षमता प्रदान करें।

बसपा अध्यक्ष मायावती ने भी जसवंत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया "भाजपा के क़द्दावर नेता एवं रक्षा, वित्त तथाा विदेश मंत्री आदि उच्च पदों को काफी लम्बे समय तक सुशोभित करने वाले बार सांसद रहे श्री जसवंत सिंह के निधन की खबर अति-दुःखद। उनके परिवार तथा समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना।"

गौरतलब है कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के करीबी सहयोगियों में शुमार किए जाने वाले पूर्व रक्षा एवं वित्त मंत्री जसवंत सिंह का रविवार सुबह निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने