जरुरी जानकारी | अक्टूबर-दिसंबर में सरकार की धान खरीद 443.49 लाख टन तक पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खाद्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि अक्टूबर 2021 से शुरू हुए चालू विपणन वर्ष में सरकार की धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद अब तक 443.49 लाख टन तक पहुंच गयी है। इसमें धान की अधिकतम खरीद पंजाब, हरियाणा और तेलंगाना से की गई है।

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर खाद्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि अक्टूबर 2021 से शुरू हुए चालू विपणन वर्ष में सरकार की धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद अब तक 443.49 लाख टन तक पहुंच गयी है। इसमें धान की अधिकतम खरीद पंजाब, हरियाणा और तेलंगाना से की गई है।

इसमें से चालू विपणन वर्ष में अक्टूबर से 26 दिसंबर के दौरान पंजाब से करीब 186.85 लाख टन, हरियाणा से 55.30 लाख टन, तेलंगाना से 52.88 लाख टन, छत्तीसगढ़ से 47.20 लाख टन, उत्तर प्रदेश से 38 लाख टन, मध्य प्रदेश से 15.14 लाख टन धान की खरीद हुई है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अब तक 86,924.46 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य से 47 लाख से अधिक किसान लाभान्वित हुए हैं।

विपणन वर्ष 2020-21 (अक्टूबर-सितंबर) के दौरान, सरकार ने 1,68,848.65 करोड़ रुपये के एमएसपी मूल्य के साथ 894.32 लाख टन धान की खरीद की थी। इससे 1.31 करोड़ किसान लाभान्वित हुए थे।

धान की खरीद अक्टूबर 2021 में शुरू हुई और सितंबर 2022 तक जारी रहेगी।

एमएसपी पर धान की यह खरीद सरकारी स्वामित्व वाली भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के साथ-साथ राज्य संगठनों द्वारा की जाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

Tags


संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\