देश की खबरें | जनजाति क्षेत्रों के विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही सरकार: गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि राज्य के जनजाति क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता और योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है।

जयपुर, नौ फरवरी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि राज्य के जनजाति क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता और योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है।

गहलोत मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जनजाति परामर्शदात्री परिषद की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि गत दो वर्ष में इन क्षेत्रों में शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, बिजली, पानी, रोजगार से संबंधित विभिन्न घोषणाओं को पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया गया है। भविष्य में भी इन क्षेत्रों के विकास को लेकर किसी तरह की कमी नहीं रखी जाएगी।

उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्र के लोगों के कल्याण के लिए राज्य सरकार कई योजनाएं एवं कार्यक्रम संचालित कर रही है। जनजाति क्षेत्र के जनप्रतिनिधि लोगों को प्रेरित कर इनका पूरा लाभ दिलाने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं।

मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि आदिवासी क्षेत्रों में वनाधिकार पट्टों से संबंधित प्रकरणों में पूरी संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेकर लोगों को राहत पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि आदिवासी बालक-बालिकाओं को शिक्षा से जोड़कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराना समय की मांग है। यहां के युवाओं को उच्च शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराए जाएं।

मुख्यमंत्री ने राज्य में नए स्वीकृत नौ एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के काम को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\