जरुरी जानकारी | सरकार इरकॉन में बेचेगी आठ प्रतिशत हिस्सेदारी, 1,100 करोड़ रुपये जुटाएगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार रेल उपक्रम इरकॉन में आठ प्रतिशत तक हिस्सेदारी बृहस्पतिवार से शुरू हो रही बिक्री पेशकश के जरिये बेचकर करीब 1,100 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश करेगी।

नयी दिल्ली, छह दिसंबर सरकार रेल उपक्रम इरकॉन में आठ प्रतिशत तक हिस्सेदारी बृहस्पतिवार से शुरू हो रही बिक्री पेशकश के जरिये बेचकर करीब 1,100 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश करेगी।

निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने कहा, ‘‘गैर-खुदरा निवेशकों के लिए इरकॉन में बिक्री पेशकश बृहस्पतिवार को खुलेगी। इसमें खुदरा निवेशक शुक्रवार को बोली लगा सकते हैं। सरकार ग्रीनशू विकल्प सहित आठ प्रतिशत इक्विटी का विनिवेश करेगी।’’

सरकार इरकॉन में आठ प्रतिशत हिस्सेदारी यानी 7.53 करोड़ इक्विटी शेयरों को 154 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर बेचेगी। इस बिक्री पेशकश के पूरी तरह सफल होने पर सरकारी खजाने में लगभग 1,100 करोड़ रुपये आएंगे।

रेल इंजीनियरिंग एवं निर्माण कंपनी इरकॉन में सरकार के पास फिलहाल 73.18 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

चालू वित्त वर्ष में सरकार ने अबतक केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों में अल्पांश हिस्सेदारी बेचकर 8,859 करोड़ रुपये जुटाए हैं। वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में सार्वजनिक उद्यमों के विनिवेश से 51,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\