जरुरी जानकारी | सरकार को एक जनवरी से सेमीकंडक्टर फैब, डिस्प्ले यूनिट की स्थापना के लिए प्रस्ताव मिलेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार को एक जनवरी, 2022 से सेमीकंडक्टर फैब (फ्रैब्रिकेशन) संयंत्र, डिस्प्ले यूनिट और अन्य संबंधित योजनाओं के तहत कंपनियों से आवेदन मिलने शुरू हो जाएंगे।

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर सरकार को एक जनवरी, 2022 से सेमीकंडक्टर फैब (फ्रैब्रिकेशन) संयंत्र, डिस्प्ले यूनिट और अन्य संबंधित योजनाओं के तहत कंपनियों से आवेदन मिलने शुरू हो जाएंगे।

इस महीने की शुरुआत में, सरकार ने भारत को उच्च प्रौद्योगिकी वाले उत्पादों के उत्पादन के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने और बड़े चिप निर्माताओं को आकर्षित करने को लेकर देश में सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले विनिर्माण को बढ़ावा देने को 76,000 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी।

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की कि कंपनियां एक जनवरी, 2022 से योजना के तहत आवेदन करना शुरू कर सकती हैं। उन्होंने कंपनियों को देश में अपने विनिर्माण कार्यों को स्थापित करने के लिए इस ‘‘अच्छे अवसर’’ और ‘‘सही समय’’ का लाभ उठाने का आह्वान किया।

आईटी मंत्रालय ने योजना के कार्यान्वयन के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं और इच्छुक कंपनियों से आवेदन स्वीकार करने और उनकी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए एक सेमीकंडक्टर पोर्टल शुरू किया गया है।

वैष्णव ने कहा, ‘‘सभी योजनाओं को अधिसूचित कर दिया गया है, वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है और आवेदन प्राप्त करने के लिए एक पोर्टल तैयार किया गया है।

यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार को उम्मीद है कि योजना के तहत इंटेल जैसी बड़ी कंपनियों से निवेश आएगा, वैष्णव ने कंपनी विशेष पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘....कृपया मुझसे कंपनियों के नाम नहीं पूछिये। पोर्टल पर आवेदन आने दीजिए। प्रतिक्रिया अच्छी है और सरकार को काफी उम्मीद है।’’

कृष्ण

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड