जरुरी जानकारी | सरकार ने भारतीय गोल्डन फाइबर को बढ़ावा देने के लिए जूट मार्क लोगो का अनावरण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने शनिवार को जूट उत्पादों के लिए प्रमाणीकरण की शुरुआत की, जिसके तहत केंद्रीय कपड़ा सचिव यू पी सिंह ने ‘जूट मार्क इंडिया’ के ‘लोगो’ का अनावरण किया।

कोलकाता, नौ जुलाई सरकार ने शनिवार को जूट उत्पादों के लिए प्रमाणीकरण की शुरुआत की, जिसके तहत केंद्रीय कपड़ा सचिव यू पी सिंह ने ‘जूट मार्क इंडिया’ के ‘लोगो’ का अनावरण किया।

सिंह ने कहा कि यह भारतीय जूट उत्पादों को बढ़ावा देने और उनकी पहचान की रक्षा करने की एक पहल है।

राष्ट्रीय जूट बोर्ड ने एक बयान में कहा, ‘‘जूट मार्क इंडिया (जेएमआई) योजना पारंपरिक जूट और जूट उत्पादों के लिए उत्पत्ति स्थल और गुणवत्ता के बारे में सामूहिक पहचान और आश्वासन प्रदान करेगी। इसलिए जेएमआई शक्तिशाली रचनात्मक कार्य की पहचान होगी, जो जूट उत्पाद को गुणवत्ता को परिभाषित करेगी। इसे प्रतिस्पर्धा में अलग पहचान देगी और इसे ग्राहकों के साथ जोड़ेगी।’’

प्रमाणन से घरेलू बाजार और भारत से जूट उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

प्रत्येक जूट मार्क लेबल में एक अद्वितीय ‘क्यूआर कोड’ होगा और इसे स्कैन करके, ग्राहक निर्माता के बारे में जान सकते हैं।

राष्ट्रीय जूट बोर्ड केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय की नोडल एजेंसी है, जो भारत और विदेशों में जूट और जूट उत्पादों के प्रचार के लिए जिम्मेदार है।

केंद्र द्वारा 485.58 करोड़ रुपये के कुल वित्तीय परिव्यय के साथ वित्त वर्ष 2022 और वित्तवर्ष 2026 के बीच जूट क्षेत्र के विकास और प्रचार के लिए एक छत्र योजना के तहत जेएमआई को लागू किया गया था।

वर्ष 2020-21 के दौरान भारत से जूट के सामानों का निर्यात 2,740 करोड़ रुपये का था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\