जरुरी जानकारी | सरकार मानव निर्मित फाइबर, तकनीकी कपड़े पर जोर के साथ जल्द शुरू करेगी उत्पाद केंद्रित योजना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार जल्दी ही उत्पाद केंद्रित योजना लाएगाी। इसमें मानव निर्मित फाइबर और तकनीकी परिधानों पर जोर होगा।

नयी दिल्ली, चार नवंबर सरकार जल्दी ही उत्पाद केंद्रित योजना लाएगाी। इसमें मानव निर्मित फाइबर और तकनीकी परिधानों पर जोर होगा।

उद्योग मंडल सीआईआई के कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये संबोधित करते हुए कपड़ा सचिव रवि कपूर ने कहा, ‘‘हम उत्पाद केंद्रित योजना जल्दी पेश करने की तैयारी में हैं। यह उत्पादन से जुड़ी योजना है।’’

यह भी पढ़े | Coronavirus in Delhi: दिल्ली कोरोना वायरस की ‘तीसरी लहर’ का सामना कर रही : केजरीवाल.

उन्होंने कहा, ‘‘...हम मानव निर्मित फाइबर और तकनीकी वस्त्रों के लिए पूरी तरह से उत्पादन से जुड़ी योजना पर ध्यान दे रहे हैं।’’

कपूर ने घरेलू इकाइयों से शीर्ष 10 तकनीकी परिधान खातों (लाइन) पर ध्यान देने का आग्रह किया। यह बाजार वैश्विक स्तर पर 82 अरब डॉलर का है जबकि भारत की हिस्सेदारी केवल 0.6 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | लड़की ने कहा ‘आंटी’ महिला ने कर दिया ये काम, यूपी के एटा की घटना.

उन्होंने कहा कि इन तकनीकी परिधान लाइन को शुरू करने के लिये ‘बड़े स्तर पर लाभ’ की पेशकश की जाएगी।

सचिव ने कहा कि सरकार तकनीकी कपड़ा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिये विशेष निर्यात संवर्धन परिषद भी गठित करने पर विचार कर रही है।

तकनीकी कपड़ों में चिकित्सा क्षेत्र, वाहन क्षेत्र, सुरक्षा से जुड़े कपड़े शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\