देश की खबरें | सरकार को केंद्रीय भूमिका निभाने के लिए दिल्ली के शासन के ‘मॉडल’ की जरूरत पड़ेगी : केंद्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र ने उच्चतम न्यायालय से कहा है कि दिल्ली देश की राजधानी है और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शासन के ‘मॉडल’ की जहां तक बात है, एक केंद्रीय भूमिका निभाने के लिए केंद्र सरकार को इसकी लगभग हमेशा ही जरूरत पड़ेगी, चाहे क्यों न विधानसभा या मंत्रिपरिषद गठित की जाए।

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल केंद्र ने उच्चतम न्यायालय से कहा है कि दिल्ली देश की राजधानी है और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शासन के ‘मॉडल’ की जहां तक बात है, एक केंद्रीय भूमिका निभाने के लिए केंद्र सरकार को इसकी लगभग हमेशा ही जरूरत पड़ेगी, चाहे क्यों न विधानसभा या मंत्रिपरिषद गठित की जाए।

केंद्र सरकार ने शीर्ष न्यायालय से कहा कि दिल्ली में प्रशासनिक सेवाएं किसके नियंत्रण में रहेंगी, यह विवादास्पद मुद्दा संविधान पीठ के पास भेजा जाए।

केंद्र ने कहा, ‘‘मौजूदा अपीलों में शामिल मुद्दों का महत्व इस मद्देनजर काफी अधिक है कि दिल्ली हमारे देश की राजधानी है और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शासन के मॉडल की जहां तक बात है , एक केंद्रीय भूमिका निभाने के लिए इसकी लगभग हमेशा ही केंद्र सरकार को जरूरत पड़ेगी, भले ही विधानसभा या मंत्रिपरिषद गठित क्यों न की जाए। ’’

शीर्ष न्यायालय में दाखिल किये गये एक लिखित नोट में केंद्र ने कहा कि संविधान पीठ का संदर्भ देने वाले 2017 के आदेश को पढ़ने से यह पता चल सकता है कि अनुच्छेद 239एए के सभी पहलुओं की व्याख्या करने की जरूरत होगी।

केंद्र ने कहा, ‘‘भारत संघ ने विषय को संविधान पीठ के पास भेजने का अनुरोध किया था।’’

केंद्र सरकार ने दलील दी कि अनुच्छेद 239एए (दिल्ली और इसकी शक्तियों से संबद्ध) की व्याख्या तब तक अधूरी रहेगी , जब तक कि यह संविधान के 69वें संशोधन द्वारा लाये गये अनुच्छेद 239एए के सभी पहलुओं की व्याख्या नहीं करती।

शीर्ष न्यायालय ने केंद्र की इस दलील पर बृहस्पतिवार को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था कि राष्ट्रीय राजधानी में शक्तियों पर नियंत्रण से जुड़ा विवाद पांच सदस्यीय संविधान पीठ को भेजी जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी