देश की खबरें | सरकार को उत्तराखंड के बाराहोती पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए : सुब्रमण्यम स्वामी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लद्दाख में चीन के साथ चल रहे तनाव के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने बुधवार को केंद्र सरकार को उत्तराखंड के बाराहोती पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है।

देहरादून, 24 जून लद्दाख में चीन के साथ चल रहे तनाव के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने बुधवार को केंद्र सरकार को उत्तराखंड के बाराहोती पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है।

स्वामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उत्तराखंड के सीमांत चमोली जिले में स्थित बाराहोती का दौरा करने की भी सलाह दी ।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल में 31 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन: 24 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उत्तराखंड सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह को जल्द ही बाराहोती का दौरा करना चाहिए क्योंकि राज्य सरकार की किसी भी और चीज की अपेक्षा मंदिरों का प्रबंधन हाथ में लेने में ज्यादा रूचि है ।

स्वामी ने मंगलवार को किए अपने टवीट में कहा, ‘'सरकार को बाराहोती पर विशेष ध्यान देना चाहिए जहां चीन और नेपाल तालमेल कर सकते हैं । उत्तराखंड सरकार की चीन के खिलाफ तैयारी की अपेक्षा मंदिरों का प्रबंधन देखने में ज्यादा रूचि है । इसलिये राजनाथ को जल्द ही बाराहोती जाना चाहिए ।'’

यह भी पढ़े | बीजेपी पार्षद अनामिका मिथिलेश और निर्मल जैन दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली के उपमहापौर निर्वाचित.

बाराहोती में चीन सेना कई बार पहले भी घुसपैठ कर चुकी है ।

उत्तराखंड सरकार ने इस साल की शुरूआत में विधानसभा में चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड विधेयक पारित कराया था जिसके जरिए चार धामों सहित प्रदेश के 51 प्रमुख मंदिरों के प्रबंधन का अधिकार बोर्ड को दिया गया है ।

हांलांकि, तीर्थ पुरोहित बोर्ड बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं और स्वामी ने उनकी तरफ से उत्तराखंड उच्च न्यायालय में बोर्ड की वैधानिकता को चुनौती दी है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Gold Rate Today, March 01, 2026: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K के आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Ayatollah Ali Khamenei Dies: अमेरिका के दावे के बीच ईरानी स्टेट मीडिया की पुष्टि, US-इज़रायल के हमले में ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ खामेनेई की मौत

\