देश की खबरें | डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ महिला पहलवानों के आंदोलन पर ‘शर्म’ करे सरकार : दिग्विजय सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने कथित यौन उत्पीड़न मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के आंदोलन को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर हमला बोला।

इंदौर (मध्यप्रदेश), सात जून कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने कथित यौन उत्पीड़न मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के आंदोलन को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि सरकार को ‘शर्म’ आनी चाहिए क्योंकि इस मामले में अंतरराष्ट्रीय जगत में देश की छवि को बड़ा धक्का पहुंचा है।

सिंह ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा कि महिला पहलवानों के आंदोलन के प्रकरण में भारत की छवि अंतरराष्ट्रीय जगत में इस कदर बिगड़ी है, जिसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता।

उन्होंने कहा कि इस बात के लिए सरकार को ‘शर्म’ आनी चाहिए।

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए सवाल किया,‘‘छोटी-छोटी बातों को लेकर ट्विटर पर बयान देने वाले प्रधानमंत्री आज पहलवानों के आंदोलन पर चुप क्यों हैं?"

सिंह ने यह बात ऐसे वक्त कही, जब ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया की अगुवाई में शीर्ष पहलवानों की खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ उनके आवास पर महत्वपूर्ण बैठक चल रही थी।

बैठक संपन्न होने के बाद ठाकुर ने इसे ‘‘सकारात्मक’’ बताया और कहा कि इसमें सभी फैसले आपसी सहमति से लिए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now