विदेश की खबरें | सरकार लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग सुनने को तैयार : गुणवर्धने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका के नवनियुक्त प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने ने बुधवार को कहा कि सरकार लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग सुनने को तैयार है। उन्होंने आतंकवादी कृत्यों की भर्त्सना की और इसे लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कोलंबो, 27 जुलाई श्रीलंका के नवनियुक्त प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने ने बुधवार को कहा कि सरकार लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग सुनने को तैयार है। उन्होंने आतंकवादी कृत्यों की भर्त्सना की और इसे लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया।

गुणवर्धने (73) राजपक्षे परिवार के सहयोगी रहे हैं और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के स्कूल के समय से दोस्त हैं। देश में अभूतपूर्व आर्थिक और राजनीतिक संकट के बीच पिछले सप्ताह गुणवर्धने को श्रीलंका के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गई।

उन्होंने संसद में बुधवार को कहा कि श्रीलंका सरकार लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करने वालों की बात सुनने के लिए तैयार है लेकिन वह आतंकवादी कृत्यों को स्वीकार नहीं करेगी।

डेली मिरर की खबर के अनुसार, गुणवर्धने ने कहा, “आतंकवाद, लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है और संसद आतंकवादी कृत्यों का समर्थन नहीं करेगी।” उन्होंने कहा, “विभिन्न राजनीतिक विचारधाराएं हो सकती हैं लेकिन लोगों की समस्याएं सुलझाने के लिए संसद को एक होकर काम करना होगा।”

श्रीलंका के सुरक्षा बलों ने राष्ट्रपति विक्रमसंघे के आदेश पर शुक्रवार को तड़के कोलंबो में राष्ट्रपति कार्यालय के बाहर डेरा डाले, सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों को वहां से बलपूर्वक हटा दिया। इस कार्रवाई मे 50 से अधिक लोग घायल हो गए।

प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की व्यापक आलोचना की गई। आलोचना करने वालों में कोलंबों में मौजूद विदेशी दूत भी शामिल थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू