जरुरी जानकारी | राज्य के बजट में सरकार के वादे तो दिखाई देते है पर इरादे नहीं : राजे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि राज्य के बजट में सरकार के वादे तो दिखाई देते है पर इरादे नहीं।

जयपुर, 23 फरवरी राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि राज्य के बजट में सरकार के वादे तो दिखाई देते है पर इरादे नहीं।

उन्होंने कहा कि किसानों की कर्जा माफी, बेरोजगारो के लिये नई भर्तियों और संविदा कर्मियों के लिए सरकार कोई नई घोषणा करेगी, पर ऐसा न करके सरकार ने जता दिया कि वादे है वादों का क्या?

राजे ने कहा कि हमारी सरकार की 13 जिलों के लिये जीवनदायिनी साबित होने वाली योजना ‘ईआरसीपी’ और भामाशाह स्टेट डेटा सेंटर की मुख्यमंत्री गहलोत ने तारीफ की है... योजनाओं की प्रशंसा करना अच्छी परम्परा है पर जनता जानना चाहती है कि दो साल तक इन योजनाओं पर ध्यान क्यों नहीं दिया गया।

एक बयान में उन्होंने कहा कि लोगोंको उम्मीद थी कि पेट्रोल डीजल से वैट घटा कर सरकार जनता को बजट में राहत देगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2021 22 के लिए राज्य बजट बुधवार को विधानसभा में पेश किया।

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\