जरुरी जानकारी | सरकार अर्थव्यवस्था को लेकर सतर्कता के साथ आशान्वित, वृद्धि तेज के उपाय होते रहेंगे : तरुण बजाज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आर्थिक मामलों के सचिव तरुण बजाज ने शुक्रवार को कहा कि अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार आशान्वित होने के साथ साथ सतर्क है। उन्होंने कहा कि वृद्धि दर तेज करने के उपाय किए जाते रहेंगे।

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर आर्थिक मामलों के सचिव तरुण बजाज ने शुक्रवार को कहा कि अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार आशान्वित होने के साथ साथ सतर्क है। उन्होंने कहा कि वृद्धि दर तेज करने के उपाय किए जाते रहेंगे।

उद्योग मंडल फिक्की के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए बजाज ने कहा कि दूसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर के आंकड़े बाजार की उम्मीद से कहीं बेहतर हैं। चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में यह और बेहतर होगी।

यह भी पढ़े | Best Bikini Look 2020: हॉट बिकिनी पहन पूरे साल खबरों में बनी रही बॉलीवुड की ये हसीनाएं, देखिए ये ग्लैमरस फोटोज.

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में देश की आर्थिक वृद्धि दर में 7.5 प्रतिशत की गिरावट रही। जबकि पहली तिमाही में यह गिरावट 23.9 प्रतिशत थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम सकारात्मक रुख रखते हैं। आर्थिक मोर्चे पर सतर्क होने के साथ-साथ हम आशान्वित हैं। हमें उम्मीद करते हैं कि तीसरी और चौथी तिमाही में हम दूसरी तिमाही से बेहतर प्रदर्शन करेंगे।’’

यह भी पढ़े | Pakistan: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड लखवी को Imran Govt देगी हर महीने खर्च के लिए डेढ लाख रुपये, UNSC की मंजूरी.

बजाज ने कहा, ‘‘ और मैं यह भी कहना चाहूंगा कि सिर्फ हमारे हिसाब से ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय संगठनों, रेटिंग एजेंसियों के हिसाब से भी हम बेहतर करेंगे। लगभग सभी ने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर अपने अनुमानों में सुधार किया है।’’

एशियाई विकास बैंक ने भी बृहस्पतिवार को देश की अर्थव्यवस्था के चालू वित्त वर्ष के दौरान आठ प्रतिशत गिरने का अनुमान जताया। यह उसके पहले जताए गए नौ प्रतिशत की गिरावट के अनुमान से बेहतर स्थिति है।

बजाज ने कहा कि त्यौहारी मौसम के बाद भी बाजार में मांग बनी हुई है। तीसरी और चौथी तिमाही में यह और बढ़ेगी।

विकास वित्तीय संस्थान (डीएफआई) के गठन पर उन्होंने कहा कि इस तरह की इकाई की आवश्यकता थी। डीएफआई का गठन अवसंरचना क्षेत्र की परियोजनाओं के वित्त पोषण के लिए किया गया है।

उन्होंने कहा कि आने वाले महीनों में इस मोर्चे पर कुछ अच्छी प्रगति होने का अनुमान है। सरकार ने राष्ट्रीय निवेश एवं अवसंरचना कोष के तहत एक ऋण मंच तैयार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू