देश की खबरें | भारत सरकार की वेबसाइटों को अपरंपरागत साइबर युद्ध में निशाना बनाया जा रहा है: महाराष्ट्र साइबर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और पाकिस्तान में सैन्य संघर्ष के बीच सीमा पार से आतंकवादी संगठन सरकारी वेबसाइटों को निशाना बनाकर एक अपरंपरागत साइबर युद्ध शुरू करने का प्रयास कर रहे हैं। महाराष्ट्र साइबर के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 10 मई भारत और पाकिस्तान में सैन्य संघर्ष के बीच सीमा पार से आतंकवादी संगठन सरकारी वेबसाइटों को निशाना बनाकर एक अपरंपरागत साइबर युद्ध शुरू करने का प्रयास कर रहे हैं। महाराष्ट्र साइबर के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इन साइबर हमलों के पीछे मुख्य उद्देश्य प्रमुख प्रशासनिक कार्यों में जानबूझकर बाधा डालना और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शुरुआत के बाद गलत सूचना फैलाना प्रतीत होता है।

साइबर अपराध का पता लगाने वाली एजेंसी ने कहा कि उसने पाया है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद से कई महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा प्रणालियों और सरकारी वेबसाइटों पर लगातार साइबर हमले हुए हैं।

एजेंसी ने एक बयान में कहा कि सीमा पार की शत्रुतापूर्ण साइबर संस्थाओं ने आक्रामकता और साइबर युद्ध छेड़ने के प्रयास तेज कर दिए हैं जो एक नया तथा अपरंपरागत रूप है।

उसने कहा कि इन साइबर हमलों का उद्देश्य आवश्यक सार्वजनिक सेवाओं को बाधित करना और सरकारी प्लेटफार्मों की विश्वसनीयता को कम करना है।

बयान में कहा गया है कि संस्थागत डिजिटल परिसंपत्तियों को सीधे निशाना बनाने के अलावा, हमलावर व्यक्तिगत उपयोगकर्ता उपकरणों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से मैलवेयर से संक्रमित फाइलें प्रसारित कर रहे थे।

मैलवेयर, दुर्भावनापूर्ण सॉफ्टवेयर का संक्षिप्त रूप है, जो साइबर अपराधियों (जिन्हें अक्सर हैकर्स कहा जाता है) द्वारा डेटा चोरी करने और कंप्यूटर और कंप्यूटर प्रणाली को नुकसान पहुंचाने या नष्ट करने के लिए विकसित किसी भी घुसपैठिया सॉफ्टवेयर को संदर्भित करता है।

एजेंसी ने कहा कि वह इस तरह के घटनाक्रमों पर नजर रख रही है, उभरते साइबर खतरों की पहचान कर रही है, तथा संभावित जोखिमों को कम करने के लिए सार्वजनिक परामर्श जारी कर रही है।

बयान में कहा गया है कि विभाग ने लक्षित संस्थाओं और विभागों को औपचारिक रूप से सतर्क कर दिया है, ताकि समय पर हस्तक्षेप और जवाबी कदम उठाये जा सके।

एजेंसी ने नागरिकों को डिजिटल सामग्री से निपटने के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\