देश की खबरें | बंगाल सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : ममता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ने राज्य के किसानों के लिए कई कदम उठाए हैं और वह उनके कल्याण के लिए काम करती रहेगी।
कोलकाता, 14 मार्च पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ने राज्य के किसानों के लिए कई कदम उठाए हैं और वह उनके कल्याण के लिए काम करती रहेगी।
तृणमूल कांग्रेस हर साल 14 मार्च को उन 14 किसानों की याद में ‘कृषक दिवस’ मनाती है, जिन्होंने नंदीग्राम में 2007 में भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन के दौरान अपनी जान गंवा दी थी।
बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि किसान साल भर मेहनत करते हैं और ‘मैं उनकी कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं - वे हमारा गौरव हैं’।
उन्होंने कहा, ‘‘हम अपनी सीमित क्षमता के साथ बंगाल के अपने किसान भाइयों और बहनों के लिए, जितना हो सकता है उतना करने की कोशिश करते हैं। कृषकबंधु योजना के तहत वित्तीय सहायता, काम करते समय मृत्यु की स्थिति में मौद्रिक सहायता, फसल बीमा प्रीमियम की पूरी लागत वहन करना, प्राकृतिक आपदाओं के मामले में वित्तीय सहायता, किसानों से उचित मूल्य पर धान खरीदना, किसान पेंशन, 186 ‘किसान मंडियां’ शुरू करना, मुफ्त कृषि मशीनरी प्रदान करना - हमने ये सब किया है।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 2019 में ‘बांग्लार शस्य बीमा’ (बंगाल फसल बीमा परियोजना) भी शुरू की।
बनर्जी ने कहा, ‘‘आने वाले दिनों में भी हमारी सरकार इसी तरह अपने किसान मित्रों के साथ खड़ी रहेगी।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)