देश की खबरें | सरकार लोगों का ध्यान भटका कर उन्हें लूट रही है : राहुल गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने के बाद बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि सरकार लोगों का ध्यान भटकाकर उनकी ‘‘जेब काट रही है और उन्हें लूट रही है।’’

लखनपुर (जम्मू-कश्मीर), 19 जनवरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने के बाद बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि सरकार लोगों का ध्यान भटकाकर उनकी ‘‘जेब काट रही है और उन्हें लूट रही है।’’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर पहुंची। सितंबर में कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में संपन्न होगी।

यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि वह कन्याकुमारी से पैदल चलकर कश्मीर आए और हजारों लोगों से बात की।

राहुल गांधी ने दावा किया, ‘‘भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने नफरत फैलाई है। पहले मैंने सोचा था कि यह बहुत गहराई तक फैला है, लेकिन ऐसा नहीं है और ऐसा मुख्य रूप से टेलीविजन पर दिखाई देता है।’’

उन्होंने नफरत, हिंसा, बेरोजगारी और महंगाई को देश के मुख्य मुद्दे करार देते हुए मीडिया पर इन्हें उजागर न करने का आरोप लगाया।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मीडिया लोगों का ध्यान भटकाने के लिए बॉलीवुड सितारों - ऐश्वर्य राय और अक्षय कुमार जैसे विषयों का सहारा लेता है।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पूर्वज इसी भूमि से संबंध रखते थे, मुझे लगता है कि मैं घर वापस लौट रहा हूं। मैं अपनी जड़ों की ओर लौट रहा हूं, मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों की पीड़ा समझता हूं और सिर झुकाकर आपके पास आया हूं।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि वह दिन में लगभग सात घंटे चलते हैं और हर दिन 25 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं, लेकिन कुछ लोगों की भविष्यवाणी के उलट इस दौरान यात्रा में कोई भी नहीं थका।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे बाद में लगा कि हम थकान महसूस नहीं कर रहे हैं क्योंकि लोग हमें आगे बढ़ा रहे हैं। अगर कोई गिरता है, तो उसे चंद सेकेंड में सहारा मिल जाता है... कोई किसी से नहीं पूछ रहा कि आपका धर्म क्या है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\