जरुरी जानकारी | सरकार ने महत्वपूर्ण खनिजों के लिए भारत की पहली अन्वेषण लाइसेंस नीलामी शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने बृहस्पतिवार को महत्वपूर्ण खनिजों के 13 अन्वेषण ब्लॉक के लिए अन्वेषण लाइसेंस (ईएल) की देश की पहली नीलामी का शुभारंभ किया।

पणजी, 13 मार्च केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने बृहस्पतिवार को महत्वपूर्ण खनिजों के 13 अन्वेषण ब्लॉक के लिए अन्वेषण लाइसेंस (ईएल) की देश की पहली नीलामी का शुभारंभ किया।

रेड्डी ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की मौजूदगी में डोना पाउला में अन्वेषण लाइसेंस की शुरुआत की, जो भारत के अप्रयुक्त महत्वपूर्ण और गहरे खनिज संसाधनों का उपयोग करने के उद्देश्य से एक बड़ा सुधार है।

लाइसेंस दुर्लभ मृदा तत्व (आरईई), जस्ता, हीरा, तांबा, पीजीई (प्लैटिनम समूह खनिज) और ऐसे अन्य खनिजों के अन्वेषण ब्लॉक के लिए हैं।

कार्यक्रम में महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक के 5वें चरण पर एक ‘रोड शो’ और ‘एआई हैकथॉन-2025’ का शुभारंभ भी शामिल था। यह एक खनिज अन्वेषण हैकथॉन है जो ‘एआई (कृत्रिम मेधा) का उपयोग करके खनिज लक्ष्यीकरण’ पर केंद्रित है।

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री रेड्डी ने कहा कि पिछले 10 साल में भारत के खनन क्षेत्र ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं और यह देश के सबसे तेज और सर्वाधिक गतिशील क्षेत्रों में से एक के रूप में उभरा है।

उन्होंने कहा, ‘आज का दिन उद्योग जगत के लिए एक और मील का पत्थर है।’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू