देश की खबरें | सरकारी जमीन भी भू-माफिया ने हड़प ली है : प्रमोद सावंत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में भू-माफिया ने कुछ सरकारी जमीन या तो बेच दी है या फर्जी तरीके से उन पर कब्जा कर लिया है।

पणजी, 16 जून गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में भू-माफिया ने कुछ सरकारी जमीन या तो बेच दी है या फर्जी तरीके से उन पर कब्जा कर लिया है।

दरअसल, एक दिन पहले ही राज्य सरकार ने जमीन हथियाने के मामलों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

प्रमोद सावंत ने संवाददाताओं से कहा कि पुलिस को जमीन की फर्जी बिक्री से संबंधित कई शिकायतें मिली हैं और यहां तक कि सरकारी जमीन भी इस तरह से हड़प ली गई है।

उन्होंने कहा कि पुरातत्व विभाग और पंजीकरण विभाग ने भी फर्जी तरीके से जमीन का लेन-देन किये जाने की शिकायत दर्ज कराई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तटीय क्षेत्र में जहां अचल संपत्ति की मांग बहुत अधिक है वहां जमीन हथियाने और अवैध हस्तांतरण की समस्या बेहद गंभीर है।

उन्होंने कहा कि अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने के करीब 70 मामलों की जांच एसआईटी को सौंपी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\