देश की खबरें | बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए संकल्प के साथ काम कर रही है सरकार: गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्‍थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार आमजन को बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संकल्प के साथ काम कर रही है।

जयपुर, 23 अक्टूबर राजस्‍थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार आमजन को बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संकल्प के साथ काम कर रही है।

उन्होंने कहा, ''हमारा प्रयास है कि राजधानी से लेकर गांव-ढाणी तक लोगों को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हों।''

मुख्यमंत्री शनिवार को भगवान महावीर कैंसर चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र में ओपीडी के दूसरे ब्लॉक के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्‍होंने कहा कि गत तीन साल में इस दिशा में एक से बढ़कर एक निर्णय किए गए हैं। इसी का परिणाम है कि देश के दूसरे राज्यों से भी लोग राजस्थान में आकर इलाज करा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य एवं शिक्षा लाभ कमाने के क्षेत्र नहीं हैं। इनका मुख्य उद्देश्य प्राणी मात्र और मानवता की सेवा करना है, लेकिन कई संस्थान इस उद्देश्य को भूलकर लाभ कमाना शुरू कर देते हैं, यह उचित नहीं है।

गहलोत ने कहा कि राजस्थान में गांव-ढाणी तक चिकित्सा बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से राजस्थान के 30 जिलों में सरकारी मेडिकल कॉलेज स्थापित होने जा रहे हैं। इनका काम तेजी से चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now