देश की खबरें | सरकार मीडिया उद्योग को तेजी से हो रहे बदलावों के अनुकूल ढलने में मदद करने को तैयार : वैष्णव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार मीडिया उद्योग को तेजी से हो रहे परिवर्तनों के अनुकूल ढलने में मदद करने के वास्ते तैयार है, क्योंकि यह पारंपरिक से डिजिटल मीडिया में बदलाव के दौर से गुजर रहा है।

नयी दिल्ली, 27 फरवरी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार मीडिया उद्योग को तेजी से हो रहे परिवर्तनों के अनुकूल ढलने में मदद करने के वास्ते तैयार है, क्योंकि यह पारंपरिक से डिजिटल मीडिया में बदलाव के दौर से गुजर रहा है।

‘स्टोरीबोर्ड18-डीएनपीए कॉन्क्लेव’ को दिए गए एक वीडियो संदेश में, वैष्णव ने डिजिटल मंचों द्वारा उनकी सामग्री के इस्तेमाल के लिए पारंपरिक मीडिया घरानों को उचित मुआवजा और कॉपीराइट जैसे मुद्दों को उठाया।

वैष्णव ने पारंपरिक मीडिया की भूमिका पर विचार-विमर्श करने के साथ साथ इस बात पर जोर दिया कि नये युग में तेजी से हो रहे बदलावों के अनुकूल ढलने में इसकी कैसे मदद की जा सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘युवा पीढ़ी पूरी तरह से पारंपरिक मीडिया से डिजिटल मीडिया की ओर स्थानांतरित हो गई है।’’

मंत्री ने कहा कि बदलाव के इस चरण में रोजगार, रचनात्मकता, कॉपीराइट मुद्दों और मीडिया उद्योग में सामग्री निर्माताओं (कंटेंट क्रिएटर) और अन्य हितधारकों के लिए उचित मुआवजा सुनिश्चित करने से संबंधित चुनौतियां भी सामने आईं।

वैष्णव ने कहा, ‘‘सरकार के रूप में, हम इस बदलाव के दौरान आवश्यक कोई भी सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।’’

उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि इस बात पर विचार-विमर्श किया जायेगा कि यह बदलाव कैसे सुचारू रूप से और बिना किसी व्यवधान के किया जा सकता है।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण सचिव संजय जाजू ने गलत सूचना और ‘क्लिकबेट’ पत्रकारिता के अनियंत्रित प्रसार को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान पहुंचता है।

‘क्लिकबेट’ पत्रकारिता, ऑनलाइन सामग्री में सनसनीखेज शीर्षक या भ्रामक तथ्यों और छवियों का इस्तेमाल करके पाठकों को क्लिक करने के लिए प्रोत्साहित करने का एक तरीका है।

‘क्लिकबेट’ पत्रकारिता उसे कहा जाता है जिसमें किसी लेख, छवि या वीडियो के लिंक पर क्लिक करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सनसनीखेज शीर्षक का इस्तेमाल किया जाता है।

जाजू ने कहा, ‘‘आईटी अधिनियम के प्रावधान डिजिटल मध्यस्थों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। लेकिन कई बार, ये जिम्मेदारी से बचने का बहाना भी बन जाते हैं।’’

उन्होंने कहा कि सरकार वैश्विक विनियामक घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रखती है और ऐसे कई देश हैं जिन्होंने समाचार प्रकाशकों के साथ राजस्व साझा करने के लिए डिजिटल मंचों की आवश्यकता वाले कानून लागू किये हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके साथ ही, एक पारदर्शी राजस्व-साझाकरण तंत्र की भी आवश्यकता है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हमारी पत्रकारिता आर्थिक रूप से मजबूत बनी रहे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\