देश की खबरें | घोसी उप चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है सरकार : सपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी को एक पत्र सौंप कर आरोप लगाया कि प्रदेश के घोसी विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में राज्य एवं केंद्र सरकार के दो दर्जन से अधिक मंत्री सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर तथा मतदाताओं पर दबाव बना कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं।

लखनऊ, एक सितंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी को एक पत्र सौंप कर आरोप लगाया कि प्रदेश के घोसी विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में राज्य एवं केंद्र सरकार के दो दर्जन से अधिक मंत्री सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर तथा मतदाताओं पर दबाव बना कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं।

सपा ने शुक्रवार को जारी एक बयान में यह भी आरोप लगाया कि अल्पसंख्यकों में डर का माहौल बनाया जा रहा है, ताकि वे मतदान में भाग न ले सकें।

बयान में कहा गया है कि राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है ।

इसमें कहा गया है कि घोसी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में प्रदेश की भाजपा सरकार एवं केन्द्र सरकार के दो दर्जन से अधिक मंत्री सरकारी वाहनों एवं सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर रहे हैं और मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव बनाकर आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

इसमें कहा गया है कि अल्पसंख्यकों के बीच डर का माहौल बनाया जा रहा है जिससे कि वे मतदान में भाग न ले सके।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बयान जारी कर आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी शासन को दबाव में लेकर अपने चुनावी हितों की पूर्ति करती है और शासकीय मशीनरी से चुनाव को प्रभावित करती है।

उन्होंने निर्वाचन आयोग से मांग की है कि स्वतंत्र, पारदर्शी प्रक्रिया को अपनाएं जिससे लोकतंत्र की आस्था एवं चुनाव आयोग की निष्पक्षता बनी रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड