देश की खबरें | सरकार मणिपुर के मूल निवासियों के अधिकार और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत: मुख्यमंत्री सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य के मूल निवासियों के अधिकारों, सम्मान और भूमि पर स्वामित्व सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

इम्फाल, 13 दिसंबर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य के मूल निवासियों के अधिकारों, सम्मान और भूमि पर स्वामित्व सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

सिंह ने कामजोंग जिले के चाडोंग गांव में ‘मणिपुर इंडीजेनस पीपुल कल्चरल एक्सचेंज फेस्टिवल’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राज्य के मूल निवासियों के लिए ‘‘संवैधानिक संरक्षण’’ का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, ‘‘अब यह उन मूल निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण समय है जो अनादि काल से यहां रह रहे हैं। दो हजार से अधिक वर्षों के इतिहास में हमारी भूमि की रक्षा भाले और तलवारों से की गई और बंदूकें अंग्रेजों के आने के बाद ही आईं।’’

सिंह ने कहा कि उन्होंने साझा सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को मजबूत करने के लिए ‘‘गो टू हिल्स’’ अभियान शुरू किया।

सिंह ने दावा किया, ‘‘मूल समुदायों को समझना समय की मांग है...कई लोग राज्य के बाहर हो रही घटनाओं के कारण होने वाले जनसांख्यिकीय बदलावों को स्वीकार नहीं करना चाहते हैं। हम उन मूल समुदायों को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं जो खतरे में हैं।’’

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘सरकार मूल निवासियों के अधिकारों, सम्मान और भूमि पर स्वामित्व सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। हम अपने प्रयास में सफल होंगे।’’

उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं की सुरक्षा के लिए मादक पदार्थों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।

सिंह ने क्रिसमस की शुभकामनाएं भी दीं और राज्य में शांति का आह्वान किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\