जरुरी जानकारी | सरकार ने यूबीआई, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशकों के कार्यकाल का विस्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने उनके कार्यकारी निदेशकों का कार्यकाल बढ़ा दिया है।

नयी दिल्ली, 27 अगस्त सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने उनके कार्यकारी निदेशकों का कार्यकाल बढ़ा दिया है।

यूबीआई ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि 26 अगस्त की एक अधिसूचना के माध्यम से उसके कार्यकारी निदेशकों - मानस रंजन बिस्वाल और गोपाल सिंह गुसैन का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है।

बैंक ने कहा कि बिस्वाल का कार्यकाल उनके वर्तमान अधिसूचित कार्यकाल से आगे बढ़ा दिया गया है, जो 28 फरवरी, 2022 को समाप्त हो रहा था। उनका कार्यकाल अब उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख (30 अप्रैल, 2022) तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, बढ़ा दिया गया है।

इसी तरह, गुसैन का कार्यकाल उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख (31 जनवरी, 2022) तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, बढ़ा दिया गया है। उनका कार्यकाल इस साल 19 सितंबर को समाप्त हो रहा था।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने एक अलग नियामकीय सूचना में कहा कि वित्तीय सेवा विभाग ने 26 अगस्त की एक अधिसूचना के माध्यम से उसके कार्यकारी निदेशक अशोक श्रीवास्तव का कार्यकाल बढ़ा दिया है।

बैंक ने बताया कि श्रीवास्तव का कार्यकाल 22 जनवरी, 2022 से आगे उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख (30 नवंबर, 2022) तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, बढ़ा दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट