देश की खबरें | प्रजातंत्र को तोड़ने की साजिश रच रही सरकार: खरगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को केंद्र सरकार पर देश को तोड़ने की साजिश रचने का आरोप लगाया और दावा किया कि सरकार में बैठे लोगों का डीएन गरीब विरोधी है।

नवा रायपुर, 25 फरवरी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को केंद्र सरकार पर देश को तोड़ने की साजिश रचने का आरोप लगाया और दावा किया कि सरकार में बैठे लोगों का डीएन गरीब विरोधी है।

उन्होंने पार्टी के 85वें महाधिवेशन में दिए अपने अध्यक्षीय भाषण में मोदी सरकार पर 'नफरत का माहौल’, महंगाई, बेरोजगारी और राष्ट्रीय सुरक्षा की स्थिति को लेकर तीखा प्रहार किया।

खरगे ने कहा कि हम भाजपा को हराने के लिए समान विचार वाले दलों के साथ तालमेल के लिए तैयार हैं।

उन्होंने आरोप लगाया, "देश के प्रजातंत्र को तोड़ने का षड्यंत्र हो रहा है, इसके खिलाफ आंदोलन करना होगा।''

खरगे ने कहा, "आज सत्ता में बैठे लोग जनता के अधिकारों पर हमला बोल रहे हैं, आज सबको ‘सेवा, संघर्ष और बलिदान, सबसे पहले हिंदुस्तान’ का संकल्प लेना होगा।’’

खरगे ने कहा कि आज देश सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट