देश की खबरें | सरकारी समिति ने 7-11 साल के बच्चों के लिए कोवोवैक्स के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी देने की सिफारिश की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के केंद्रीय औषधि प्राधिकरण की एक विशेषज्ञ समिति ने सात से 11 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए सीरम इंस्टीट्यूट के कोवोवैक्स टीके के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी देने की शुक्रवार को सिफारिश की। आधिकारिक सू्त्रों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 24 जून भारत के केंद्रीय औषधि प्राधिकरण की एक विशेषज्ञ समिति ने सात से 11 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए सीरम इंस्टीट्यूट के कोवोवैक्स टीके के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी देने की शुक्रवार को सिफारिश की। आधिकारिक सू्त्रों ने यह जानकारी दी।

सिफारिश को अंतिम मंजूरी के लिए भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) को भेज दिया गया है।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) में सरकारी और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने 16 मार्च को आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था।

एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘‘केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोविड-19 पर विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने एसआईआई के इस आवेदन पर विचार-विमर्श किया और सात से 11 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए कोवोवैक्स के लिए आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण देने की सिफारिश की।’’

विशेषज्ञ समिति ने अप्रैल में हुई अपनी पिछली बैठक में आवेदन पर पुणे स्थित कंपनी से अधिक जानकारी मांगी थी।

डीसीजीआई ने 28 दिसंबर को वयस्कों में आपातकालीन स्थिति में सीमित उपयोग के लिए कोवोवैक्स को मंजूरी दी थी और नौ मार्च को कुछ शर्तों के अधीन 12 से 17 वर्ष आयुवर्ग में भी इसके उपयोग को मंजूरी दी गई थी।

गौरतलब है कि देश में 16 मार्च को 12-14 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण शुरू किया गया था। देशभर में टीकाकरण अभियान पिछले साल 16 जनवरी को शुरू किया गया था, जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों को पहले चरण में टीका लगाया गया था। अग्रिम पंक्ति के कर्मियों का टीकाकरण पिछले साल दो फरवरी से शुरू हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू