जरुरी जानकारी | सरकार ने लंबित कानूनी मामले के चलते सीईएल की रणनीतिक बिक्री रद्द की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (सीईएल) की रणनीतिक बिक्री को रद्द कर दिया है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 28 सितंबर सरकार ने सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (सीईएल) की रणनीतिक बिक्री को रद्द कर दिया है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

चयनित बोलीदाता राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) में चल रहे मुकदमे का खुलासा करने में विफल रही, जिसके बाद सरकार ने यह कदम उठाया है।

सरकार ने पिछले साल नवंबर में वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम सीईएल को दिल्ली स्थित नंदल फाइनेंस एंड लीजिंग को 210 करोड़ रुपये में बेचने की मंजूरी दी थी।

बोली लगाने वाले और बोली प्रक्रिया के खिलाफ कुछ आरोप लगाए जाने के बाद इस साल जनवरी में बोली लगाने वाले को आशय पत्र (एलओआई) जारी करने पर रोक लगा दी गई थी।

निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने कहा कि सरकार ने इन आरोपों की जांच की और सफल बोलीदाता के खिलाफ एनसीएलएटी में कार्यवाही के लंबित होने के संबंध में केवल एक आरोप में पात्रता पाई गई। इसके बाद प्रारंभिक सूचना ज्ञापन (पीआईएम) और प्रस्ताव के लिए अनुरोध (आरएफपी) के लागू प्रावधानों के तहत बोली को रद्द किया जा सकता है।

वित्त मंत्री की अगुवाई वाले वैकल्पिक तंत्र ने सफल बोलीदाता को इस बारे में चीजों को स्पष्ट करने के लिए पर्याप्त अवसर दिए थे। उसके बाद सरकार ने सीईएल की निजीकरण की प्रक्रिया को बंद करने का फैसला किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\