जरुरी जानकारी | ई- वाणिज्य क्षेत्र में सभी के लिये समान अवसर का सरकार ने दिया आश्वासन

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर सरकार ने कहा है कि ई- वाणिज्य क्षेत्र में सभी के लिये समान अवसर उपलब्ध कराने को लेकर हर संभव प्रयास करेगी। वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने शुक्रवार को यह आश्वासन देते हुये इस बात पर भी जोर दिया कि सरकारी नीतियों का उल्लंघन अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

सोम प्रकाश यहां व्यापारियों के संगठन ‘कन्फेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट)’ के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। वीडियो कन्फ्रेंसिंग के जरिये आयोजित इस कार्यक्रम में कैट के ई- वाणिज्य पोर्टल ‘भारतईमार्किट’ के प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया गया।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission Latest Update: नॉनसेंट्रल गवर्नमेंट कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! सेंटर के एलटीसी कैश वाउचर योजना का लाभ उठा सकते हैं, यहां देखें पूरी डिटेल्स.

कैट के वक्तव्य में मंत्री के हवाले से कहा गया है, ‘‘उन्होंने (मंत्री ने) आश्वासन दिया कि सरकार ई- वाणिज्य व्यवसाय में सभी के लिये समान अवसर उपलब्ध कराने के मामले में हर संभव प्रयास करेगी। इसके साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार की नीतियों का उल्लंघन अब आगे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।’’

मंत्री ने आगे कहा कि कि सरकार देश और उसके लोगों के व्यापक हित में ई- वाणिज्य परिवेश का ईष्टतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिये सभी को समान अवसर उपलब्ध कराने के लिये प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़े | Gujarat by-polls 2020: गुजरात उपचुनाव लड़ने वाले 25 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति.

भारतईमार्किट के पहचान चिन्ह्र को जारी करते हुये कैट ने कहा कि इस पोर्टल पर चीन में बना कोई भी सामान नहीं बेच जायेगा। पोर्टल इस साल दिसंबर में शरू हो जायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)