जरुरी जानकारी | सरकार ने नैनो तरल डीएपी को दी मंजूरी, किसानों को होगा फायदा: मांडविया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को कहा कि किसानों को लाभ पहुंचाने और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने नैनो तरल डीएपी (डाई अमोनिया फॉस्फेट) उर्वरक बाजार में उतारने की मंजूरी दे दी है।

नयी दिल्ली, चार मार्च केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को कहा कि किसानों को लाभ पहुंचाने और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने नैनो तरल डीएपी (डाई अमोनिया फॉस्फेट) उर्वरक बाजार में उतारने की मंजूरी दे दी है।

मांडविया ने एक ट्वीट में कहा, “नैनो यूरिया के बाद सरकार ने अब नैनो डीएपी को भी मंजूरी दे दी है।”

उन्होंने इसे उर्वरक के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में उठाया गया कदम बताते हुए कहा कि इससे किसानों को फायदा होगा।

नैनो तरल डीएपी को वर्ष 2021 में पहली बार लाने वाले उर्वरक सहकारी संघ इफको ने शुक्रवार को ही कहा था कि सरकार ने उसके नैनो डीएपी उर्वरक को बाजार में उतारने की मंजूरी दे दी है।

इफको के प्रबंध निदेशक यूएस अवस्थी ने एक ट्वीट में कहा था कि इफको नैनो डीएपी को कृषि मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है और इसके उत्साहजनक परिणामों को देखते हुए इसे उर्वरक नियंत्रण आदेश (FCO) में अधिसूचित किया गया है।

अवस्थी ने कहा था कि इफको नैनो डीएपी का विनिर्माण करेगी जो भारतीय कृषि और अर्थव्यवस्था में बदलाव लाने वाला होगा।

अवस्थी ने गत दिसंबर में कहा था कि इफको नैनो डीएपी की आधा लीटर की बोतल को 600 रुपये की दर पर उतारेगा। नैनो डीएपी की यह बोतल डीएपी की एक बोरी उर्वरक के बराबर असरदार होगी जिसकी मौजूदा कीमत 1,350 रुपये है।

इफको ने परंपरागत यूरिया के विकल्प के तौर पर जून 2021 में नैनो यूरिया को भी बाजार में उतारा था। नैनो यूरिया के उत्पादन के लिए इफको ने उत्तर प्रदेश और गुजरात में संयंत्र लगाए हैं।

हालांकि नैनो यूरिया पर सरकार की तरफ से किसानों को कोई सब्सिडी नहीं दी जाती है। इसकी कीमत 240 रुपये प्रति बोतल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी