जरुरी जानकारी | सरकार ने कंपनियों के प्रतिभूति आवंटन को नियंत्रित करने वाले नियमों में संशोधन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने भारत के साथ भूमि सीमा साझा करने वाले देशों की संस्थाओं और नागरिकों द्वारा किए जाने वाले निवेश पर सख्ती की है। सरकार ने ऐसे निवेश से पहले मंजूरी अनिवार्य करने के संबंध में कंपनियों को नियंत्रित करने वाले नियमों में संशोधन किया है।

नयी दिल्ली, छह मई सरकार ने भारत के साथ भूमि सीमा साझा करने वाले देशों की संस्थाओं और नागरिकों द्वारा किए जाने वाले निवेश पर सख्ती की है। सरकार ने ऐसे निवेश से पहले मंजूरी अनिवार्य करने के संबंध में कंपनियों को नियंत्रित करने वाले नियमों में संशोधन किया है।

कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत शेयर विवरण पत्र और प्रतिभूतियों के आवंटन से संबंधित नियमों में पांच मई को संशोधन किया।

मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘... इस नियम के तहत किसी भी प्रतिभूति की पेशकश या निमंत्रण भारत के साथ भूमि सीमा साझा करने वाले देशों के निगमित निकायों या नागरिकों को तब तक नहीं किया जाएगा, जब तक कि ऐसे निकायों या नागरिकों को विदेशी मुद्रा प्रबंधन (गैर-ऋण साधन) नियम, 2019 के तहत सरकार की मंजूरी न मिली हो।’’

ये नियम कंपनी (शेयर विवरण पत्र और प्रतिभूतियों का आवंटन) संशोधन नियम, 2022 में नियम 14 को संदर्भित करता है।

अधिसूचना में कहा गया कि मंजूरी को निजी नियोजन प्रस्ताव एवं आवेदन पत्र के साथ संलग्न किया जाना चाहिए।

भारत के साथ भूमि सीमा साझा करने वाले देश चीन, बांग्लादेश, पाकिस्तान, भूटान, नेपाल, म्यांमा और अफगानिस्तान हैं। निर्णय के अनुसार, इन देशों के एफडीआई (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) प्रस्तावों को भारत में किसी भी क्षेत्र में निवेश के लिए सरकार की मंजूरी की आवश्यकता है

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े