देश की खबरें | सरकारी एजेंसियां अपना काम करती हैं: सोनिया, राहुल को ईडी के समन पर अनुराग ठाकुर ने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी को धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा समन जारी किये जाने के बाद, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा कि सरकारी एजेंसियां ​​​​अपना काम करती हैं।

नयी दिल्ली, एक जून कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी को धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा समन जारी किये जाने के बाद, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा कि सरकारी एजेंसियां ​​​​अपना काम करती हैं।

कांग्रेस के इन आरोपों पर कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल कर रहे हैं, ठाकुर ने कहा, ‘‘सरकारी एजेंसियां ​​अपना काम करती हैं।’’

मंत्री ने ‘कैबिनेट ब्रीफिंग’ में कहा कि इस मुद्दे का कैबिनेट के फैसलों से कोई लेना-देना नहीं है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समाचार पत्र ‘नेशनल हेराल्ड’ से जुड़े धनशोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी को बुधवार को समन जारी किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सोनिया गांधी (75) को ईडी ने आठ जून को मध्य दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में पेश होने को कहा है, वहीं राहुल गांधी को दो जून को पेश होने को कहा गया है।

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सोनिया गांधी समन का पालन करेंगी। सिंघवी और कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा कि राहुल गांधी (51) ने जांच एजेंसी को पेश होने की तारीख को पांच जून के बाद तक टालने के लिए पत्र लिखा है क्योंकि वह देश में नहीं हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\