विदेश की खबरें | अग्निपथ योजना के तहत गोरखा भर्ती का फैसला नवंबर में चुनाव के बाद होगा : नेपाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय सेना में ‘अग्निपथ योजना’ के तहत गोरखा भर्ती के संबंध में फैसला 20 नवंबर को आम चुनाव के बाद नव-निर्वाचित सरकार करेगी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, 15 सितंबर नेपाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय सेना में ‘अग्निपथ योजना’ के तहत गोरखा भर्ती के संबंध में फैसला 20 नवंबर को आम चुनाव के बाद नव-निर्वाचित सरकार करेगी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सेवा लाम्साल ने काठमांडू में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारतीय सेना में अल्पकालिक भर्ती के संबंध में तत्काल फैसला लिए जाने की संभावना बेहद क्षीण है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की यह टिप्पणी मीडिया में आयी उन खबरों पर प्रतिक्रिया है जिसमें भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज पांडेय के हवाले से कहा गया है कि अगर नेपाल इस संबंध में जल्दी फैसला नहीं लेता है तो ‘अग्निपथ योजना’ के तहत मौजूदा भर्तियों में भारत को नेपाल से सैनिकों की भर्ती से पीछे हटने का फैसला लेना पड़ेगा।

जनरल पांडेय पिछले ही सप्ताह नेपाल यात्रा पर आए थे और अपने समकक्ष सहित हिमालयी देश के शीर्ष नेतृत्व से मिले थे।

भारतीय सेना की अल्पकालीक भर्ती योजना ‘अग्निपथ’ के तहत गोरखा भर्ती 24 अगस्त से शुरू होनी थी। हालांकि, नेपाल के अनुरोध पर इसे आगे बढ़ा दिया गया है।

ऑनलाइन पोर्टल ‘नेपालखबर डॉट कॉम’ की खबर के अनुसार, नेपाल के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘भारतीय सेना में गोरखा भर्ती पर नेपाल फिलहाल भारतीय अधिकारियों के साथ कोई बातचीत नहीं करेगा।’’

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि 20 नवंबर को आम चुनाव के बाद नवनिर्वाचित सरकार भारतीय सेना की ‘अग्निपथ योजना’ में गोरखा भर्ती पर फैसला लेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी