देश की खबरें | जून अंत तक चालू हो जाएगा गोरखपुर का खाद कारखाना : केंद्रीय उर्वरक मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने बृहस्पतिवार को कहा कि गोरखपुर का खाद कारखाना 30 जून से चालू हो जाएगा।

गोरखपुर, चार मार्च केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने बृहस्पतिवार को कहा कि गोरखपुर का खाद कारखाना 30 जून से चालू हो जाएगा।

गौड़ा बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के साथ हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के खाद कारखाना का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कारखाने का 98 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दो दशक पहले पुराने खाद कारखाने के बंद होने के बाद उसकी जगह आधुनिक नया कारखाना लगाने की मांग बतौर सांसद योगी आदित्यनाथ लगातार करते रहे थे। आज उनका सपना पूरा होने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि देश में पहले 80 से 90 लाख मीट्रिक टन खाद का आयात करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भरता के दृष्टिकोण के कारण आयात पर निर्भरता समाप्त करने के लिए गोरखपुर समेत पांच स्थानों पर नए संयंत्र लगाए जा रहे हैं। इन संयंत्रों से 62 लाख मीट्रिक टन खाद का उत्पादन सुनिश्चित होगा।

गोरखपुर का खाद कारखाना शुरू होने के बाद उत्तर प्रदेश, बिहार के किसानों को समय से और उचित मूल्य पर यूरिया खाद की उपलब्धता सुनिश्चित हो जाएगी।

गौड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता से कोविड काल के बावजूद खाद की बिक्री में 60 फीसद का इजाफा हुआ।

उन्होंने कहा कि किसानों का हित सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है और इसी सिलसिले में ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है कि खाद सब्सिडी का शत प्रतिशत पैसा सीधे किसानों के खातों में पहुंचे।

गौड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर गोरखपुर में शीघ्र ही प्लास्टिक पार्क की स्थापना होगी। इससे बड़ी संख्या में रोजगार का सृजन होगा। प्लास्टिक पार्क के लिए राज्य सरकार ने 52 एकड़ भूमि की व्यवस्था कर दी है। अप्रैल माह के अंत तक इसके लिए डीपीआर तैयार हो जाएगी।

सं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\