देश की खबरें | असम में पटरी से उतरी मालगाड़ी, कोई हताहत नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के कामरूप जिले में बुधवार को एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई लेकिन इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
गुवाहाटी, सात जून असम के कामरूप जिले में बुधवार को एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई लेकिन इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि यह घटना बोको के पास उस समय हुई जब कोयले से लदी ट्रेन के 20 डिब्बे बोको के पास सिंगरा में पटरी से उतर गए।
रेलवे के अधिकारी ने बताया कि पटरी से उतरे डिब्बे ट्रेन के बीच में थे जिसमें कुल 60 डिब्बे थे। यह ट्रेन पश्चिम बंगाल के आसनसोल से कामरूप महानगर जिले के टेटेलिया में कोयला ला रही थी।
उन्होंने कहा कि मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और रेलवे तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर डेरा डाले हुए हैं।
रेलवे के अधिकारी ने कहा कि रंगिया-लुमडिंग खंड पर चार यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गईं, किंतु एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित नहीं हुईं, क्योंकि सेक्शन में रेल यातायात कम था और ज्यादातर मालगाड़ियों तक ही सीमित था।
अधिकारी ने कहा कि मरम्मत का काम शुरू हो गया है और ट्रेनों का परिचालन जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)