जरुरी जानकारी | कोरोना टीके की प्रगति को लेकर गोल्डमैन सैश ने भारत के आर्थिक परिदृश्य में सुधार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्तीय सेवाएं देने वाली वैश्विक कंपनी गोल्डमैन सैश ने कोविड-19 के टीके की प्रगति को देखते हुए भारत के आर्थिक परिदृश्य में मंगलवार को सुधार किया।

मुंबई, 17 नवंबर वित्तीय सेवाएं देने वाली वैश्विक कंपनी गोल्डमैन सैश ने कोविड-19 के टीके की प्रगति को देखते हुए भारत के आर्थिक परिदृश्य में मंगलवार को सुधार किया।

कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 10.3 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है। इससे पहले कंपनी ने कहा था कि चालू वित्त वर्ष में भारतीय जीडीपी में 14.8 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र दिवाली 2020 बंपर लॉटरी के परिणाम घोषित, lottery.maharashtra.gov.in पर चेक करें विनर लिस्ट.

कंपनी ने कहा कि दो संभावित टीकों ने संतोषजनक प्रगति दिखायी है। यह आर्थिक सुधार में बहुत मददगार साबित होगा।

रिजर्व बैंक को चालू वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी में 9.5 प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान है।

यह भी पढ़े | PM मोदी करेंगे ब्लूमबर्ग इकॉनमी फोरम को संबोधित.

गोल्डमैन सैश ने एक रिपोर्ट में कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 में जीडीपी में प्रभावशाली सुधार होगा। टीके से होने वाले लाभ तथा निम्न आधार दर के कारण 2021-22 में जीडीपी 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कर सकती है।

उसने कहा, ‘‘अभी भी परिदृश्य को लेकर काफी अनिश्चितता है। अगले साल वायरस तथा टीके से संबंधित प्रगति पर निर्भर करेगा कि वृद्धि इन अनुमानों से पीछे रहती है या बेहतर कर पाती है।’’

कंपनी ने रिपोर्ट में उम्मीद व्यक्त की है कि पाबंदी संबंधी नीतियों में तथा आवागमन संबंधी अवरोधों में सामान्य स्थिति 2022 के मध्य में ही संभव है, जब टीका उपलब्ध हो जायेगा।

उसने कहा कि आर्थिक गतिविधियों में अर्थपूर्ण सुधार 2021 में होगा। उपभोक्ताओं से संबंधित सेवाओं में तेजी से सुधार होगा। हालांकि कमजोर श्रम बाजार, निजी क्षेत्र की प्रभावित आय तथा बैलेंस शीट पर पड़े असर समेत कई कारक आर्थिक सुधार की गति को प्रभावित कर सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू