देश की खबरें | सपा की सरकार बनने पर महाराजा सुहेलदेव की स्वर्णिम प्रतिमा स्थापित की जाएगी : अखिलेश यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि राज्य में सपा की सरकार बनने पर लखनऊ के गोमती रिवरफ्रंट पर महाराजा सुहेलदेव की दैदीप्यमान स्वर्णिम आभा प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

लखनऊ, 10 जून समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि राज्य में सपा की सरकार बनने पर लखनऊ के गोमती रिवरफ्रंट पर महाराजा सुहेलदेव की दैदीप्यमान स्वर्णिम आभा प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

महाराजा सुहेलदेव ने वर्ष 1033 में बहराइच में चित्तौरा झील के तट पर एक युद्ध में महमूद गजनवी के सेनापति गाजी सैयद सालार मसूद को हराकर मार डाला था।

इसके पहले मंगलवार की सुबह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराजा सुहेलदेव की 17 टन वजनी एवं 40 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा का बहराइच में लोकार्पण किया और विपक्षी दलों विशेष रूप से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर सुहेलदेव की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा।

सपा मुख्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार पार्टी प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में आज महाराजा सुहेलदेव का विजय दिवस मनाया गया। इस मौके पर सपा प्रमुख यादव ने महाराजा सुहेलदेव की वीरता को नमन किया।

यादव ने कहा, “विजय दिवस संपूर्ण देश में वीरता के लिए विख्यात, चक्रवर्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव जी के इस संकल्प के साथ मना रहे हैं कि हम भविष्य में उत्तर प्रदेश की सरकार की तरफ़ से लखनऊ के गोमती रिवरफ्रंट पर उनकी दैदीप्यमान स्वर्णिम आभा प्रतिमा का निर्माण और एक भव्य समारोह में उनकी प्रतिमा का सर्वदर्शनार्थ सादर लोकार्पण करेंगे।”

इस मौके पर पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नरेश उत्तम पटेल, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, पूर्व विधायक डॉ पीके राय सहित कई नेता मौजूद थे।

एक अन्य बयान के अनुसार समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये कार्यकर्ताओं और नेताओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि “भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बेईमान और धोखेबाज पार्टी है। चुनाव में बेईमानी करती है।”

सपा प्रमुख ने मांग करते हुए कहा कि “निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी निष्पक्ष चुनाव कराने की होती है। निर्वाचन आयोग को ईमानदारी से अपनी भूमिका का निर्वहन करना चाहिए।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Streaming: आज लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त