देश की खबरें | सोना तस्करी मामला: निलंबित आईएएस अधिकारी से एनआईए कर रही है पूछताछ
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, 23 जुलाई सोने की तस्करी के मामले के संबंध में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारी, भारतीय प्रशासनिक सेवा के निलंबित अधिकारी एम शिवशंकर से यहां पूछताछ कर रहे हैं।

सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: राज्य में COVID-19 के बढ़ते कहर को देखते हुए इस साल जन्मदिन नहीं मनाएंगे सीएम उद्धव ठाकरे.

उन्होंने बताया कि शिवशंकर को नोटिस जारी किया गया था और जांच एजेंसी ने आज शाम उन्हें तलब किया था। कुछ ही समय बाद पूर्व आईटी सचिव यहां स्थित पेरूरकडा पुलिस क्लब में उपस्थित हुए।

तस्करी के मामले में शामिल कुछ लोगों से नजदीकी संबंध उजागर होने के बाद शिवशंकर को सूचना प्रौद्योगिकी सचिव और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के प्रधान सचिव के पद से हटा दिया गया और बाद में निलंबित कर दिया गया।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: सीएम उद्धव ठाकरे इस साल नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन : 23 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मामले की जांच कर रहे सीमा शुल्क अधिकारियों ने भी वरिष्ठ अधिकारी शिवशंकर से लगभग नौ घंटे तक पूछताछ की थी, जो 15 जुलाई तड़के तक चली थी।

सीमा शुल्क अधिकारियों ने पांच जुलाई को 15 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का तीस किलोग्राम से अधिक सोना जब्त किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)