जरुरी जानकारी | सोना 32 रुपये चमका, चांदी 440 रुपये टूटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक स्तर पर कीमतों में ‘करेक्शन’ तथा रुपये में सुधार होने से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का लाभ सिमट गया और यह 32 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 49,619 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 15 फरवरी वैश्विक स्तर पर कीमतों में ‘करेक्शन’ तथा रुपये में सुधार होने से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का लाभ सिमट गया और यह 32 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 49,619 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 49,587 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

वहीं चांदी 440 रुपये टूटकर 63,474 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 63,914 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 29 पैसे की बढ़त के साथ 75.31 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,861 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी मामूली नुकसान के साथ 23.65 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘दिल्ली में 24 कैरट सोने का हाजिर भाव 32 रुपये चढ़ा। वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट से यहां इसका लाभ सीमित रहा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Prediction: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Western Railway Jumbo Block: मुंबई की पश्चिम लाइन पर 19 अप्रैल को 5 घंटे का जंबो ब्लॉक, सांताक्रूज़-गोरेगांव के बीच ट्रेन सेवाएं रहेंगी प्रभावित

Mumbai Local Mega Block: मुंबई की सेंट्रल, हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइन पर 19 अप्रैल को रहेगा मेगा ब्लॉक, यात्रियों के लिए रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था; चेक डिटेल्स

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Streaming In India: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त