जरुरी जानकारी | सोने में 100 रुपये की तेजी, चांदी 400 रुपये मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 100 रुपये चढ़कर 58,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 100 रुपये चढ़कर 58,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 58,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि विदेशी बाजारों से तेजी के संकेतों को देखते हुए बुधवार को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई।

चांदी की कीमत भी 400 रुपये की तेजी के साथ 73,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस शोध के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की टिप्पणियों से पता चलता है कि हाल ही में बॉन्ड प्रतिफल में बढ़ोतरी से ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की जरूरत कम हो सकती है, जिससे सोने में तेजी जारी है।

वैश्विक बाजारों में सोना तेजी के साथ 1,867 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी की कीमत भी तेजी के साथ 22.05 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के बुनियादी मुद्रा और जिंस विभाग के सहायक उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा कि कारोबारियों की निगाह बुधवार को जारी होने वाले प्रमुख वृहद आर्थिक आंकड़ों मसलन अमेरिका की पीपीआई मुद्रास्फीति और एफओएमसी की सितंबर की बैठक का ब्योरा शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\