जरुरी जानकारी | सोना 400 रुपये टूटा, चांदी 600 रुपये फिसली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 400 रुपये की गिरावट के साथ 63,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 17 जनवरी कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 400 रुपये की गिरावट के साथ 63,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 600 रुपये के गिरावट के साथ 75,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

वैश्विक बाजारों में सोना गिरावट के साथ 2,024 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी का भाव भी नुकसान के साथ 22.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि मजबूत डॉलर सूचकांक और अमेरिकी बांड प्रतिफल बढ़ने के कारण सोने पर दबाव देखा गया।

कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,024 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले बंद भाव से 25 अमेरिकी डॉलर कम है।

गांधी ने कहा कि निवेशक अमेरिकी में दिसंबर महीने के खुदरा बिक्री आंकड़े पर बारीकी से नजर रखेंगे। यह बुधवार को जारी किया जाएगा। इसके अलावा अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के सदस्यों के भाषण पर भी नजर होगी जिससे मौद्रिक नीति ब्याज दर के रुख के बारे में पता चलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Preview: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में आज नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, कैबिनेट ने डीए में 2 फीसदी बढ़ोतरी को दी मंजूरी, जानें सैलरी में कितना होगा इजाफा

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट