जरुरी जानकारी | सोना 350 रुपये टूटा, चांदी भी 1,000 रुपये लुढ़की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों से कमजोरी के संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 350 रुपये की गिरावट के साथ 63,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर वैश्विक बाजारों से कमजोरी के संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 350 रुपये की गिरावट के साथ 63,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 64,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 1,000 रुपये लुढ़ककर 78,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। जबकि इसके पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 79,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

इस बीच एमसीएक्स के वायदा कारोबार में सोने के फरवरी अनुबंध का भाव 244 रुपये की गिरावट के साथ 63,145 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसके अलावा चांदी के मार्च अनुबंध का भाव 1,166 रुपये गिरकर 73,793 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना गिरावट के साथ 2,070 डॉलर प्रति औंस रह गया। चांदी भी गिरावट के साथ 23.80 डॉलर प्रति औंस रही।

कॉमेक्स पर सोना हाजिर 2,070 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले बंद स्तर से 10 डॉलर कम है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि पिछले सत्र में सोने की कीमतों के तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद व्यापारियों ने मुनाफावसूली की, जिससे कॉमेक्स सोने में गिरावट आई।

गांधी ने कहा कि डॉलर में मजबूती आने और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल बढ़ने के कारण भी सोने पर दबाव रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Preview: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में आज नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, कैबिनेट ने डीए में 2 फीसदी बढ़ोतरी को दी मंजूरी, जानें सैलरी में कितना होगा इजाफा

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट